Date : 2024-11-19
काल सर्प दोष क्या है ? काल सर्प दोष के प्रभाव और लाभकारी उपाय
क्या आपको सपने में सांप दिखाई देते हैं? या फिर आपके मन में यह डर रहता है कि सांप आपको कभी भी काट लेंगे? अगर जवाब हां है, तो हो सकता है कि आपकी कुंडली में काल सर्प दोष हो। काल सर्प दोष का मतलब यह नहीं है कि आपको सपने में सिर्फ सांप ही दिखाई देंगे। इसके कई और लक्षण भी हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि काल सर्प दोष क्या है या इसके उपाय क्या हैं, तो आप सही जगह पर हैं। आइए जानते हैं इस दोष के बारे में सबकुछ।
काल सर्प दोष क्या है ?
किसी भी जन्म कुंडली में राहु और केतु 180 डिग्री पर आमने-सामने होते हैं। अगर राहु और केतु के एक तरफ सभी ग्रह आ जाएं और दूसरी तरफ कोई दूसरा ग्रह न हो, तो काल सर्प योग बनता है।
काल सर्प दोष के उपाय
- अगर आप काल सर्प दोष से पीड़ित हैं, तो भगवान शिव की पूजा करें। शंकर जी के मंदिर में जाएं और उन्हें जल चढ़ाएं। आप अपने घर पर भी उनकी पूजा कर सकते हैं। साथ ही महादेव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करें। सावन के महीने में रुद्राभिषेक करें। इसके अलावा प्रतिदिन शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करें। साथ ही शिवलिंग पर दूध और मिश्री चढ़ाएं।
- महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें। सुबह स्नान करके एकांत में बैठकर जाप करें।
- यदि कालसर्प दोष के कारण पति-पत्नी में बहुत झगड़ा होता है तो मोर पंख से बना मुकुट पहने श्री कृष्ण की मूर्ति स्थापित करें। कृष्णजी की पूजा करते समय उनके मंत्र - ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय' या 'ऊँ नमो वासुदेवाय कृष्णाय नम:' का जाप करें। ऐसा नियमित रूप से करने से आपकी कुंडली से कालसर्प दोष दूर होता है।
- रात्रि में राहु की पूजा करें। राहुकाल में शिवजी के मंदिर में पूजा करें।
- यदि आपको काल सर्प दोष के कारण नौकरी नहीं मिल पा रही है या फिर आपको अपने काम में परेशानी आ रही है, तो पलाश के फूलों की मदद लें। फूलों को गोमूत्र में भिगोएं, फिर उन्हें सुखाएं और पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को चंदन के साथ मिलाकर शिवलिंग पर त्रिपुंड बनाएं। इसे 21 दिनों तक करें और आपकी नौकरी से संबंधित सभी समस्याएं हल हो जाएंगी।।
- काल सर्प दोष के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए हीरा या मोती पहनें। ये रत्न आपको राहु के बुरे प्रभावों से मुक्ति दिलाता है। इसी तरह, केतु के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए लहसुनिया रत्न या तांबा पहनें।